दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका, पड़ताल में जुटी पुलिस, शव की पहचान नहीं हो सकी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मानकनगर थाना क्षेत्र में एक करीब तीस वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव सोमवार सुबह डीआरएम पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोग महिला के साथ अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
मानकनगर थाना क्षेत्र के डीआरएम पुलिया के पास नहर किनारे सड़क पर सोमवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने महिला का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फोरेंसिक टीम मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




