September 18, 2026 7:34 am

​मोटर सर्वेयर्स की तकनीकी दक्षता बढ़ाने क्राउन प्लाजा लखनऊ में IIISLA का तीन दिवसीय सेमिनार शुरू

लखनऊ। (संवाददाता) क्राउन प्लाजा, लखनऊ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस असेसर्स (IIISLA) के अंतर्गत IIISLA बरेली यूनिट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार (11 से 13 सितम्बर 2026) का आज विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन IIISLA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषि प्रताप भसीन ने किया। इस अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक श्री श्याम सुंदर सिंधु सहित IIISLA के नेशनल सेक्रेटरी श्री अजय गिरधर एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री इंदरपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश चैप्टर के पदाधिकारी श्री राम अवध सिंह, एल बी सिंह और कमला शंकर भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के पश्चात दीप प्रज्वलन कर किया गया।
यह तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र में कार्यरत मोटर सर्वेयर्स एवं लॉस असेसर्स की तकनीकी दक्षता एवं ज्ञान को अद्यतन और उन्नत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री हरि ओम गुप्ता एवं श्री मधुतोष शर्मा हैं । एवं श्री राजीव श्रीवास्तव एवम अब्दुल हफ़ीज़ खान का मुख्य योगदान रहा।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!