September 18, 2026 7:34 am

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार 

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने शुक्रवार को रायबरेली रोड के पास हरि रेस्टोरेंट के पास से पचास-साठ मीटर केबिल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद हुए हैं।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक दस सितंबर 2026 को सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र स्थित तरसावां निवासी सत्य प्रकाश पुत्र राम सागर ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि चोरों ने रायबरेली लखनऊ रोड से अंडरग्राउंड केबिल चोरी कर ली है। इस सूचना पर डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह को चोरों की गर्दन दबोचने के लिए निर्देश दिए। अपने अफसर का फरमान मिलते ही इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को तीन लोगों को धरदबोचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम उन्नाव जिले के थाना पुरवा क्षेत्र स्थित चमयानी सिंहपुर निवासी मुकेश पुत्र भीखा, कृष्णानगर क्षेत्र स्थित स्नेहलनगर निवासी अंकित वर्मा पुत्र स्व माता प्रसाद व सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के चिल्लावा निवासी गौरव श्रीवास्तव पुत्र स्व सोनू श्रीवास्तव बताया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग एक-दूसरे के मित्र हैं और नशा करने के आदी हैं। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार किया है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!