September 18, 2026 7:14 am

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही के नेतृत्व में लगाई गई टीम को मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि असलहों की सप्लाई करने वाला एक गिरोह पैडलेगंज थाना क्षेत्र होते हुए कहीं असलहों की तस्करी करने जा रहे हैं।
इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर पांच तस्करों को धरदबोचा।
डीएसपी डीके शाही के मुताबिक पकड़े तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गोपालपुर बिहार निवासी श्रेयांस यादव उर्फ बबलू, देवरिया निवासी अजीत यादव, गोरखपुर निवासी अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, गोरखपुर निवासी अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी व गोरखनाथ गोरखपुर निवासी राहुल गुप्ता बताया।
एसटीएफ के अधिकारी डीके शाही के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो गोरखपुर जिले के अलावा यूपी सहित कई राज्यों में अंतरराज्यीय स्तर अवैध असलहों की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इन अवैध असलहों को 15-20 हजार रुपए में अपराधियों के हाथों बेचते हैं। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!