लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ0प्र0 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष लखनऊ के श्री राजीव कुमार आशीष कोहली, जनपद फिरोजाबाद के श्री प्रेमचन्द्र शास्त्री एवं जनपद बुलन्दशहर के पंडित लखमी चन्द पाराशर के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सांसद श्री राकेश राठौर, पूर्व मंत्री श्री हीरा ठाकुर, श्री असीम वकार आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
श्री प्रेमचन्द्र शास्त्री के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पुरूषार्थ शर्मा, मयंक दीक्षित, शिशिर शर्मा, इंतजार हुसैन रिजवी, प्रशांत कुमार बाजपेई, विवेक कुमार, शिवम राठौड़, शैलेन्द्र यादव, गगन त्रिपाठी, चमन पंडित, विवान त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, विपुल त्रिपाठी, अनीश, प्रकाश शुक्ला, अभिनव शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, सौरभ, शहजाद आलम, राजकपूर, मोहम्मद शातिया, मोहम्मद अमन, मोहम्मद मोजिश, अमित कुमार, आर0के0 सिंह, एम0पी0 सिंह, कन्हैया शर्मा, रिशांग शर्मा, दया किशन दीक्षित, आदित्य शर्मा, प्रमोद शर्मा एउं निगम शर्मा आदि सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
इसी प्रकार पंडित लखमी चंद पाराशर के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मोहित शर्मा, अरविन्द राज शर्मा, कृष्ण चैधरी, नकुल राज शर्मा, जी0पी0 शर्मा, राजीव शर्मा, आयुष शर्मा, कुशल शर्मा, भावतोश शर्मा, राजीव टांगरी, सुभाष चन्द्र शर्मा, अजय शर्मा, आदेश शर्मा, जय कुमार शर्मा, अखिलेश सिंह, राम कुमार, संजय सिंह, सुनील पंडित, प्रदीप कुमार, अजय दुबे, शिव कुमार शर्मा, अंकुश नायक सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है इनका जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है रोजाना हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। यही कारण है कि आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैंकड़ों की संख्या में युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा है। उन्होने कहा कि यह जो कांग्रेस का कारवां तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे।





