August 8, 2026 2:12 am

रहीमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में सरकार के मनसा के अनुरूप में अपर पुलिस उपयुक्त के निर्देशन में कहा कि सभी क्षेत्र के वारंटियों में उच्च न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं और खुलेआम इधर से उधर घूम रहे हैं जिन्हें गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाए समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जिस पर रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिणगुनायक की अगवाई में एक टीम गठित कर सभी क्षेत्र में पहुंचकर वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए जेल भेजा जाए जिसमें पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह उपेंद्र यादव आरक्षी कुमार सानू ओम प्रकाश यादव प्रेम नारायण गौतम ने क्षेत्र के सभी गांव में पहुंचकर रविवार को दिलावर नगर निवासी मोहित पुत्र जयप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश उम्र आयु 18 वर्ष व भानु उर्फ भवानी प्रताप सिंह पुत्र जय प्रकाश उर्फ प्रकाश 23 वर्ष रामविलास पुत्र सुरगी बसंत निवासी बरहिया खेडा उम्र लगभग 68 वर्ष को जिनके अंकित पते पर पुलिस ने ताबिश देकर वारंट का हवाला देते हुए गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!