लखनऊ, मलिहाबाद। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित जालामऊ गांव के पास सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में सुबह से शाम तक काफी प्रयास किए गए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव की स्थिति और हुलिया: उम्र: लगभग 45 वर्ष पहनावा: जींस पैंट, टी-शर्ट और कमर में बेल्ट, रंग: गहरा (सांवला) है।
शारीरिक स्थिति: ग्रामीणों के अनुसार शव लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। अत्यधिक सड़ने के कारण सिर का आधा हिस्सा गल चुका है और उसमें कीड़े पड़ गए हैं।
पुलिस की अपील:
रहीमाबाद पुलिस आसपास के थानों और जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति हुलिए के आधार पर इस अज्ञात पुरुष की पहचान करता है या कोई जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल रहीमाबाद थाना प्रभारी को सूचित करे।





