November 6, 2026 6:44 pm

रहीमाबाद में विवाद के बाद शांति भंग में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक रामसेवक राना पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम जौरिया में एक मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी प्रियांशु उर्फ नान्हू पुत्र कमल किशोर उर्फ कमलू, उम्र करीब 22 वर्ष पर आरोप है कि वह मुकदमा दर्ज होने के कारण वादी पक्ष और उसके परिजनों से उल्टी-सीधी बातें कर रहा था तथा आमादा फौजदारी हो रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसेवक राना और आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!