November 6, 2026 11:52 am

रहीमाबाद में हार्ट अटैक से आशा बहू की मौत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेर नगर मजरा जिंदौर के निवासी राकेश कुमार रावत ने बताया कि 2006 में स्वास्थ्य विभाग पुष्पा आशा बहू के पद पर चयनित हुई तब से लगातार अपना कार्य कर रही थी। शुक्रवार दोपहर में अचानक उल्टियां होने लगी इसके बाद राकेश ने उसे मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, इलाज के दौरान आशा बहू पुष्पा की मौत हो गई।

डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई जिसकी खबर मृतक के घर में लगी तो कोहराम मच गया मृतक के परिवार में दो लड़कियां एक लड़का जिसमें बड़ी लड़की का नाम कोमल 21 वर्ष इससे छोटी अनुष्का रावत 18 वर्ष लड़का नितिन रावत 16 वर्ष मां का नाम ममता यह तीनों बच्चे मां के साथ रहते थे ‌ और मृतक के पति राकेश ने बताया कि हमारी पत्नी आशा बहू पुष्पा की मौत हो गई मलिहाबाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया लेकिन  पोस्टमार्टम नहीं हो पाया जो शनिवार को किया जाएगा।

राकेश कुमार की सरकार से मांग है कि हमारी लड़की को नौकरी दी जाए पत्नी की जगह पर तैनाती दी जाए क्योंकि हमारी लड़कियां की शादी करने योग्य हैं हम गरीब कैसे इन लड़कियों की शादी करेंगे, और सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजन से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!