मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथूलिया में आज शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक 35 वर्षी का शव पड़ा मिला गांव के ग्रामीणों ने सुबह जब सोच के लिए निकल निकल कर जा रहे थे तभी उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे रहीमाबाद थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी माय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्र के लोगों से इसकी पहचान कराई गई जिसमें दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी धनी विगहा शाकरपूर रोहतास जिला बिहार के रूप में पहचान हो गई।
मृतक के जीजा का नाम राजकुमार सिंह पुत्र सिपाही सिंह साला अमन कुमार पुत्र हेमराज सिंह मौके पर बुलाकर उनसे मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ भेजा है।




