November 6, 2026 2:25 pm

लखनऊ: पूर्व आई.ए.एस राकेश वर्मा और साउथ एक्ट्रेस फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर लिया फैसला

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष स्वैच्छिक सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 डाॅ0 राकेश वर्मा एवं साउथ की एक्ट्रेस फिरदौस बानो(जारा खान) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, विचार विभाग के वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, बद्री विशाल तिवारी, राजेश जायसवाल, अनामिका यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राकेश पाण्डेय, के0के0 शुक्ला, राजेन्द्र पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए डा0 राकेश वर्मा ने कहा कि आज के दौर में अधिकारी अपने काम के बजाए दूसरे काम कर रहे हैं। अगर देश को बचाना है तो शिक्षा पर काम करना होगा। देश और प्रदेश आज ऐसे लोगों के हाथों में है जिनका लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं है। देश संविधान से चलेगा। कांग्रेस संविधान का पालन करने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि मैं काम करने आया हूं अच्छे कार्य होने चाहिए, राजनीति करने वालों एवं अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी से मिलकर उनसे प्रभावित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के संघर्षों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही आज एक अच्छी पार्टी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने सभी लोगों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि डाॅ0 राकेश वर्मा और फिरदौस बानो (जारा खान) समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होने कहा कि डाॅ0 राकेश वर्मा 85 डिसेबिल बच्चों की परवरिस कर रहे हैं, नेक दिल इंसान हैं इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी इन्होने पार्टी संगठन में काम करने की इच्छा जताई है।

इस अवसर पर मोहनलालगंज से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री नरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में जनपद लखनऊ के राम कुमार ठाकुर, विकास चन्द्रा, राज कुमार, सुमित कुमार, शैलेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार ठठेर, मो0 उस्मान, मो0 जाकिर हुसैन आदि ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!