लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की उत्तराखंड में जनसभा के मंच के शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करके नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एफ0आई0आर0 दर्ज किए जाने के विरोध में एवं उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफ0आई0आर0 की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध मार्च निकाला गया।
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान एवं श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में आक्रोशित कांग्रेसजनों ने भारी बारिश के बावजूद भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकाला गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार दलित विरोधी सरकार है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं दलित समाज से आने वाले श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। हल्द्वानी में उनके जनसभा के बाद भाजपा के लोगों द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया जो संविधान विरोधी और आपराधिक दण्डनीय कृत्य है। यह अस्पृश्यता एवं भेदभाव कानून का उल्लंघन है। उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार द्वारा इस अपराध के विरूद्ध दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के बजाए कार्यवाही की मांग करने वाले हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के विरूद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होने मांग की कि तत्काल राहुल जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
विरोध मार्च में सांसद श्री तनुज पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, श्री शिव पाण्डेय, प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष दक्षिणी डाॅ0 शहजाद आलम, श्री एच0एल0 दुसाध, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री संजय शर्मा, श्री एच.एल. दुसाध, श्री राजेश जायसवाल, श्री श्रीमती ममता चैधरी, श्रीमती शालिनी सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री नईम सिद्दीकी, श्री सलमान बशर, श्री सलीम अख्तर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री अब्दुल्ला शेर खान, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री संजय सिंह, श्री प्रदीप सिंह एडवोकेट, श्री अंशू त्रिपाठी, श्री आशुतोष मिश्रा, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती ऋचा शर्मा कौशिक, श्री आशीष अवस्थी, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री मान सिंह चैहान एडवोकेट, श्री संजीव पाण्डेय एडवोकेट, श्री राकेश पाण्डेय, श्री नावेद सिद्दीकी, श्री रविन्द्र पटेल, श्री नीरज त्रिपाठी, श्री आकाश त्रिपाठी, श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री शंकरलाल गौतम, डा0 आशीष दीक्षित, कै0 बंशीधर मिश्रा, श्री एस.एफ.ए. चर्चिल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।




