September 18, 2026 7:36 am

लखनऊ में आरईवी एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी के नवाचारों का मंच बना आरईवी एक्सपो-2026

हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और नई तकनीकों को बढ़ावा देगा आरईवी एक्सपो-2026

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। वृन्दावन ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी-2026 (आरईवी एक्सपो-2026) के तृतीय संस्करण का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं माननीय विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान जी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं माननीय विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में विकसित नवीन तकनीकों, उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी प्राप्त की तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं उमंगोट सोलर के संस्थापक गोपाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं प्रदर्शनी के आयोजक
अंचल दीक्षित एवं विपिन लोहिया ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरईवी एक्सपो-2026 स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी एवं विद्युत वाहनों के क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। प्रदर्शनी में नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत वाहन क्षेत्र से जुड़ी नवीन तकनीकों और उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत गतिशीलता के क्षेत्र में नवाचार, निवेश एवं रोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है।

आरईवी एक्सपो-2026 भारत को स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर एवं सतत भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!