November 6, 2026 3:33 am

लखनऊ में वंदना सीड्स का भव्य विक्रेता सम्मेलन: 120 विक्रेता सम्मानित, तेलंगाना तक बढ़ा कंपनी का दायरा

लखनऊ। वंदना सीड्स प्राइवेट ने आज लखनऊ के एक होटल में अपना विक्रेता सम्मेलन अत्यंत भव्यता से सम्पन्न कराया वंदना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हमारी कंपनी सीड प्रोडक्शन के कार्य करती है और ग्रेडिंग करके किसानों के लिए मार्केट में लाते हैं डायरेक्टर ने बताया कि हम दो हजार बाईस से सीड्स के क्षेत्र में आए उससे पहले हम फर्टिलाइजर्स का कार्य करते थे, आज किसान हमारे बीजों को बहुत पसंद करते हैं जिसके लिए हम किसानों का बहुत धन्यवाद करते हैं, हमारे सीड्स का विक्रय क्षेत्र अभी उत्तर प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र मे है साथ ही तेलंगाना तक हमारी रीच है सरकार की सारी पॉलिसीज का हमे लाभ मिलता है, आज के अपने एनुअल डे में हम अपने एक सौ बीस विक्रेताओं को सम्मानित कर रहे हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!