November 6, 2026 2:24 pm

लखनऊ: ‘राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, पार्टी का किया विलय

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करने की घोषणा की।

उनके साथ जन सरदार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह, सहित 32 प्रधान एवं 17 बीडीसी सदस्य सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वालों में विकास श्रीवास्तव, अरजेश वर्मा, अनिल यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, सुभाष चौधरी, राम नेवास चौधरी, यार मोहम्मद, कन्हैया यादव, प्रदीप भारती, लालेन्द्र चौधरी, निशान्त पाण्डेय, राम सागर चौधरी, बादल चौधरी, राजेश चौधरी गब्बर, फकरूल हसन, चन्द्रिका चैधरी, डा0 एस0पी0 वर्मा, आदर्श चौधरी, आलोक चौधरी सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जी के समक्ष पूर्व डीआईजी सीआरपीएफ श्री के0के0 चैधरी जनपद सीतापुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!