लखनऊ। उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी द्वारा झण्डारोहण किया गया एवं प्रियदर्शिनी उड़ान के तहत लड़कियों को स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी दी गयी एवं कार्यक्रम में मौजूद युवतियों को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किया गया।
इसके साथ ही उ0प्र0 महिला कांग्रेस द्वारा एक दलित वर्ग की वृद्ध बेसहारा महिला नन्ही देवी जो कि बेस्ट कैंसर से जूझ रही है कोई देखभाल करने वाला उसका न होने के चलते उ0प्र0 महिला कांग्रेस द्वारा चिकित्सा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता, प्रवक्ता श्रीमती सिद्धिश्री, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती सुशीला शर्मा, डा0 ऋचा कौशिक, श्रीमती तनवीर फातिमा, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्रीमती मेहताब जायसी, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती माया चौबे, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती दुर्गावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।





