ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीमारदारों के साथ दवाई की खरीदारी को लेकर मारपीट करने वाले चार हमलावरों को वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। ये लोग आए दिन किसी न किसी तीमारदार को अपनी दबंगई के बल पर मारपीट कर रहे थे।
इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बुधवार को उपनिरीक्षक कपिल सिंह चौधरी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि देखा कि लारी अस्पताल के ओपीडी के पास कुछ लोग मरीजों के तीमारदारों के साथ दवाई खरीदारी को लेकर मारपीट कर रहे हैं।
यह देख पुलिस मौके पर पहुंची तो तीमारदारों और मारपीट करने वाले लोगों को समझाने की कोशिश की तो हमलावर और उग्र हो गए।
ये भी पढ़ें…
ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह माजरा देख पुलिस शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए चौक निवासी मुस्तकीम खान, ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद अफजल, हुसैनाबाद ठाकुरगंज निवासी शहजान व हुसैनाबाद ठाकुरगंज निवासी साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




