मलिहाबाद लखनऊ। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है। भारत संकल्प यात्रा की दिलवाररनगर गाड़ी गांव गांव पंहुच रही है। रविवार को मोदी गारंटी योजना की यह गाड़ी पात्रो को लाभ देने के लिए विकास खण्ड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत दिलवाररनगर में पंहुची।जिसे देखने का उत्साह ग्रामीणों मे देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जूबेरभाई ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनमोर्चा मंडल अध्यक्ष राजपाल का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन मे उन्होने उपस्थित जनसमूह भारत संकल्प यात्रा के बारे बताया कि इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए पात्रो तक सभी योजनाओं को पंहुचाना है जिससे हर व्यक्ति इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। इस यात्रा का उद्देश्य,उन कमजोर लोगों तक पहुंचना है,जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा पाए है।
सकंल्प यात्रा के दौरान तमाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हर घर जल योजना व उज्जवला योजना के बारे में ग्रामीणो जागरूक किया गया।इस अवसर पर बाल पुष्टाहार द्वारा स्टाल भी लगाई गई साथ ही साथ अन्नप्राशन, गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आज भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पंहुची जहां पर ग्रामीणौ को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी आए हुए अधिकारियों ने उपस्थित पात्रो को लाभो के बारे जागरूक करने के साथ ही उन्हें की योजनाओं से लाभान्वित भी किया । इस अवसर पर,सहायक विकास अधिकारी के के गौतम बाल पुष्टाहार सुपरवाइजर,कृषि विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के ग्राम विकास अधिकारी आशीष शुक्ला साथ,रोजगार सेवक अभिषेक मुन्ना यादव प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया, जल जीवन मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक साफ सफाई के बारे में बताया सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




