September 18, 2026 6:56 am

विकासनगर में एक व्यक्ति पर कैंची से हमला, गंभीर रूप से घायल 

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में 

सेक्टर तीन में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेखौफ बदमाशों ने राजधानी में सुरक्षा इंतजामों को तार-तार कर रखा है। शुक्रवार देर शाम बेखौफ हमलावर ने 52 वर्षीय मुश्ताक के ऊपर कैंची से हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ वारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन निवासी 52 वर्षीय मुश्ताक अंसारी परिवार के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है कि किसी मामले में कहासुनी के बाद एक पंकज नाम के शख्स ने मुश्ताक के ऊपर कैंची से ताबड़तोड़ वारकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक खबर मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उन्होंने बताया कि इस मुश्ताक के बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर आरोपी पंकज के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल कैंची बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!