November 6, 2026 7:42 pm

विमुक्ति दिवस समारोह का भव्य आयोजन 31 अगस्त को लखनऊ में

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी,) लखनऊ। विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक योगदान को समर्पित विमुक्ति दिवस समारोह* का आयोजन दिनांक 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार, प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि अनिल राजभर , कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, उ.प्र. सरकार होंगे। कार्यक्रम में मोदी और योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतू, अर्ध-घुमंतू समाज के भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

ज्ञातव्य हो कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 31 अगस्त को पूर्वांचल के जनपदों में मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में भव्यता के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार यह आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!