Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील
किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव
ए अहमद सौदागर लखनऊ। साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत एसएमएस के जरिए या फिर प्रमुख स्थानों पर साइबर फ्राड के तरीके और उससे बचने के उपाय संबंधित जानकारियां देने वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। इसी के साथ एसएमएस के जरिए लोगों को संदेश दिए जाएंगे।
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक इस समय लोगों के मोबाइल फोन पर तरह-तरह के मैसेज या कॉल आती हैं और फोन करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी या फिर बिजली विभाग का अफसर बताकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस तरह के कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 47 लाख लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।
बताया गया कि साइबर थाने में रोजाना ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें आ रही हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर हाईटेक जालसाज लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी के मोबाइल फोन को अनजान कॉल या मेसेज आए तो कत्तई क्लीक न करें और इस तरह की घटना होने पर इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें।





