सोने-चांदी के जेवरात, घड़ी, मोबाइल फोन, डेविड कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 39740 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिना पासपोर्ट-वीजा के भारत छिपकर रह रही उज़्बेकिस्तानी महिला को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में अपना उज़्बेकिस्तान व हाल पता तुलसी विहार कॉलोनी राजाजीपुरम निवासी लोला क्यूमोवा सुपुत्री अलिमद जमोवना बताया।
उन्होंने बताया कि आरोपित महिला चेहरे की सर्जरी कराकर यहां छिपकर रह रही थी और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अर्जुनगंज स्थित आर्चिट बी ओमेक्स सरसवा में रहकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही थी।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह यहां बिना पासपोर्ट-वीजा के अवैध रूप से रहती थी और चेहरे पर सर्जरी कराकर रहती थी ताकि किसी को पता न चल सके। बताया जा रहा है शातिराना दिमाग वाली महिला ने फर्जी तरीके से भारतीय पहचान पत्र भी बनवा रखा था। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि इसके साथ अन्य महिलाएं शामिल हैं जो मिलकर देह व्यापार का धंधा कर रहीं थी। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।




