November 6, 2026 4:06 pm

सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार 

मृतक की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अगवा कर महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर डेहवा व हाल पता पटेल नगर निलमथा निवासी 25 वर्षीय जय किशन पुत्र बैजनाथ को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से मृतक धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

बता दें कि उन्नाव जिले के राजेपुर निवासी और महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह को उन्हीं के ड्राइवर रवि अपने अन्य साथियों के साथ अगवा कर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित नहर किनारे फेंक दिया था।

इस मामले में मृतक की पत्नी ममता सिंह ने चालक रवि पर शक जाहिर करते हुए थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में इससे पहले चालक रवि व ओमप्रकाश साहू सहित अन्य कातिलों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, लेकिन बाराबंकी निवासी जय किशन फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश जय किशन को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!