August 8, 2026 2:15 am

सैरपुर: सोने-चांदी से भरा बैग चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार 

सोने,चांदी के जेवरात व 16000 रुपए की नक़दी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीती 22 जनवरी 2026 को सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर तकिया निवासी सर्राफा कारोबारी राम दयाल सोनी की दुकान के बाहर सोने-चांदी से भरा बैग चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने चार बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस को इनके पास से एक किलो 440 ग्राम चांदी के गहने, भारी मात्रा में सोने के जेवरात व नकदी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें…

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी के मुताबिक मूल रूप से रायबरेली व हाल पता सैरपुर क्षेत्र निवासी सर्राफा कारोबारी राम दयाल सोनी की राज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि बीती 22 जनवरी 2026 को राम दयाल दुकान बंद कर रहे थे कि दुकान के बाहर रखी आभूषण सहित झोला चोरी कर बदमाशों ने सैरपुर थाना क्षेत्र में अजय ज्वैलर्स की दुकान पर बेच दिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की छानबीन कर अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो पता चला कि इस घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर जानकीपुरम निवासी राहुल राठौर, सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर तकिया निवासी विवेक वर्मा, उपरोक्त निवासी राहुल वर्मा व अजय वर्मा को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!