August 8, 2026 2:12 am

हजरतगंज: जालसाजों के गिरोह का भंडाफोड़, एक ठग गिरफ्तार 

फर्जी नियुक्ति पत्र थमा बेरोजगारों से नौकरी के नाम लाखों हड़पा 

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहा था ठगी

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने मंगलवार को बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर गिरोह के एक सदस्य को पुरनिया चौराहा के पास से धरदबोचा। पुलिस को इसके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अपने खाते में मोटी रकम लेकर बेरोजगार युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के 532/584 चौधरी टोला निवासी निखिल वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ने हुसैनगंज क्षेत्र स्थित एआर अपार्टमेंट फ्लैट नंबर ए दो में रहने वाले प्रशांत कुमार दुबे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर मोटी रकम ऐंठने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने जालसाज निखिल वर्मा से अपनी रकम वापस मांगा तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़ित बेरोजगार युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे में नामजद जालसाज निखिल वर्मा अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया चौराहे के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शातिराना दिमाग वाले ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!