November 6, 2026 6:04 am

हेलमेट पहनो, सुरक्षित रहो: औरास पुलिस ने मुसलावा-माखनखेड़ा मोड़ पर चलाया चेकिंग अभियान

उन्नाव। (संवाददाता) औरास थाना क्षेत्र के मुसलावा-माखनखेड़ा मोड़ पर गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी गई।

उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार पटेल और सिपाही अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल सवारों को रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही वाहन चालकों से सड़क पर निर्धारित नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई।

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!