July 31, 2026 9:51 am

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाल जी टण्डन पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत, जोन-6, नगर निगम लखनऊ के तत्वावधान में लाल जी टण्डन पार्क, नेपियर रोड कॉलोनी, नेवाजगंज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु शिव मोहन अग्रवाल के निर्देशन में प्रातः योग अभ्यास से हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की और योग के महत्व को समझते हुए स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया।

विशिष्ट अतिथियों में आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड के सभासद मनीष रस्तोगी, जोनल अधिकारी मनोज यादव, माॅर्निंग एवं इवनिंग वाॅकर्स संगठन के संस्थापक भानु प्रताप सिंह, वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रजनीश चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार अतुल श्रीवास्तव, भाजपा नगर मंत्री अनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी एवं संकेत मिश्रा, रिद्धि गोड, राजेन्द्र निगम, लालजी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजू कश्यप, दिलीप सिंह, मुकेश अग्रवाल, जूली गुप्ता, दीपू साहू एडवोकेट, अशोक साहू, सरिता मिश्रा, अंकित दीक्षित, संजय मिश्रा, लता कपूर, अमन तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, राजू सिन्हा, मनीष शंकर कन्नौजिया, संतोष साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभाग किया , जिससे यह आयोजन जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया। योग शिविर के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आत्मिक जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!