June 6, 2026 2:49 am

अगुवाई औरत की नाम से रेड ब्रिगेड लखनऊ द्वारा चलाया गया अभियान

मलिहाबाद लखनऊ। “लड़की निडर, करे वोट की फ़िकर” अभियान रेड ब्रिगेड लखनऊ और एमरेन फाउंडेशन की टीम के द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल/कॉलेज में जाकर बच्चियों/छात्राओं को वोट देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसमें 14 दिसम्बर को *भारतीय बालिका विद्यालय* शाहनज़फ् रोड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां छात्राओं को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य और सोशल ऐक्टिविस्ट वंदना अग्रवाल जी ने छात्राओं को राजनीति समझ बनाने और एक तिहाई आरक्षण और राजनीति की विषय पर क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा और पहले नंबर पर आए छात्र को इनाम देकर उसका मनोबल बढ़ायाकिया साथ ही भविष्य की मतदाताओं को अपने परिवार को वोट की महत्वता बताने को कहा और वोट करने के लिए उत्साहित किया। रेड ब्रिगेड टीम की संस्थापिका ऊषा जी ने छात्राओं को राजनीति के साथ आत्मरक्षा भी ज़रूरी है के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया, रेड ब्रिगेड के सदस्यों के साथ मिलकर छात्राओं को “सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया और सभी छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के साथ आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। स्कूल की छात्राओं ने इस पूरे कार्यक्रम के व्याख्यान का लाभ उठाया। स्कूल की प्रधानाचार्या रीता टण्डन जी ने पूरे कार्यक्रम में उपस्थिति रहकर छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। इस इस कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड के सदस्य लक्ष्मी, पूजा, मानशी सिंह अन्नू, समीर, शिवम, खुशी मौजूद रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!