मलिहाबाद,लखनऊ। रहिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में खड़े हरे भरे महुआ के पेड़ की डाले काट रहे दबंगो को मना किया तो दबंगों ने खेत मालिक को गंदी गंदी गलियां देते हुए लोहे के धारदार हथियार से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में रहिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहज्जीपुर मजरा रुसेना निवासी अमन साहू ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम करीब अपनी बाइक से संडीला से गेहूं बेंचकर पिता राजू साहू के साथ अपने घर वापस आ रहा था। गांव से पहले रोड के किनारे उसके खेत में खड़े महुएँ के हरे पेड़ से गांव के ही प्रकाश,सुरेश उर्फ़ अमदा डाले काट रहे थे। पेड़ की डाले काटते देख वही रूककर मना करने लगा तो प्रकाश व सुरेश एकराय होकर गंदी गंदी गलियां देते हुए उनके पास डाल काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे अमन का सिर फट गया। लहु लुहान देख अरोपी फरार हो गये। पिता ने लोगो की मदद से अमन को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित ने पुलिस को प्रकाश व सुरेश के नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।




