August 8, 2026 2:56 am

एएनटीएफ टीम को मिली सफलता: पन्द्रह लाख की अवैध चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार 

एक किलो 445 ग्राम अवैध चरस, मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 375 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास से एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपए की चरस, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 375 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ टीमें गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों को तलाश में जुट गई है।

एएनटीएफ के अनुसार सूचना मिली थी कि वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास एक शख्स मौजूद है जो अवैध चरस की डिलीवरी करने जा रहा है। इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर तस्कर को दबोच लिया। हत्थे चढ़े तस्कर की पहचान गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र स्थित सुभान टोला कस्बा निवासी सुहैल अहमद खां पुत्र एहतेशाम अहमद खां के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से बरामद हुई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्कर सुहैल अहमद ने बताया कि वह देवरिया जिले से एक बड़े तस्कर से चरस खरीदकर अपनी महंगी शौक पूरा करने के आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। एएनटीएफ टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!