August 8, 2026 4:51 am

सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ. बीनू सिंह की मेहनत लाई रंग: 18 से अधिक हुई कार्रवाई, दो दर्जन से ज्यादा तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों और उनके मददगारों पर यूपी एएनटीएफ यूनिट की सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह की टीम ने जनवरी भर में 18 बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक जहर घोल कर नशीला पदार्थ बेचने वाले तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। डॉ बीनू सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को और भी चिन्हित किया जा रहा है, इसके बाद लिस्ट तैयार कर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूबे की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बड़ी कामयाबी पर नजर डालें तो नए साल की जनवरी महीने में कुल डेढ़ दर्जन से अधिक सप्लायरों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जानकार सूत्र बताते हैं कि एएनटीएफ टीम ने दो दर्जन से ज्यादा तस्करों के पास से बड़ी संख्या में मादक पदार्थ बरामद कर सलाखों के पीछे भेजा है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी कामयाबी के पीछे सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह की बड़ी भूमिका रही, लेकिन जानकार सूत्र बताते हैं कि डॉ बीनू सिंह की मेहनत और लगन के चलते मालूम नहीं कितने परिवार तबाह होने से बच गए। साफ है कि पूर्व में डेढ़ दर्जन से अधिक तस्कर मादक पदार्थों की सप्लाई कर नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!