August 8, 2026 4:49 am

लखीमपुर-खीरी: भरी कचहरी में अधिवक्ता ने चचेरे भाई पर बरसाई गोलियां 

गोली लगने से घायल वकील लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती 

दिनदहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप, एसपी व डीएम सहित कई आलाधिकारी मौके पर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। लखीमपुर-खीरी जिले में एक परिवार में जमीन को लेकर काफी दिनों से चली आ रही दुश्मनी ने सोमवार खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक अधिवक्ता ने अपने चचेरे भाई वकील को भरी कचहरी में गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। कचहरी परिसर में हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि खेत में पानी को लेकर चल रही रंजिश में एक पक्ष ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी जिले के कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब भरी भीड़ में एक चचेरे भाई ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता जसकरन राज और उनके भतीजे वकील जितेन्द्र राज के बीच खेत में पानी जाने को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच भरी कचहरी में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के वकील ने दूसरे पक्ष के अधिवक्ता के सीने में गोलियों की बौछार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!