मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम अटेर सिद्ध पीठ स्थित माँ बाराही देवी मंदिर परिसर में आचार्य मुकेश पाण्डेय, आचार्य संजय मोहन पाण्डेय एवं आचार्य सुनीलकांत सहित अन्य आचार्यों के सानिध्य में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




