मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को रहीमाबाद के निजी अस्पतालों में फायर विभाग की टीम ने निरीक्षण किया इस दौरान कई अस्पतालों में फायर एनओसी न मिलने से नोटिस दी।
बताते चलें कि रहीमाबाद में चल रहे अवैध अस्पतालों पर फायर विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया फायर स्टेशन अधिकारी आर के पांडेय के नेतृत्व में टीम ने अस्पतालों में जा जाकर अस्पताल परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों, फायर सिलेंडरों को दिखा फायर टीम कुंदन हॉस्पिटल लखनऊ हरदोई रोड के किनारे ऑक्सीजन हॉस्पिटल, नव्या हॉस्पिटल, न्यू प्रयाग हॉस्पिटल और जीवन धारा हॉस्पिटल मानवी हॉस्पिटल अशोक हॉस्पिटल में कई खामियां मिलीं किसी अस्पताल में एक्सपायरी सिलेंडर मिले तो कहीं पर आग बुझाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी फायर विभाग को किसी भी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा से निपटने वाली एन ओ सी नहीं मिली सभी अस्पताल संचालकों को तीन दिन के अंदर कमियां दूर कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर ए एस आई आर.के. पांडेय ने कहा कि अस्पताल अति संवेदनशील स्थल हैं, जहां मरीजों की जान सीधे जुड़ी होती है। यहां थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे मलिहाबाद सर्किल में लगातार जारी रहेगा।




