November 6, 2026 1:27 pm

लखनऊ में कांग्रेस का ‘लोक हुंकार’ कार्यक्रम: सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान

लखनऊ। विभिन्न क्षेत्रों एवं समुदायों से आये नागरिकों के साथ एक विशेष जनसंवाद ‘‘लोक हुंकार’’ जन संवाद, जन भागीदारी, जन परिवर्तन (जनता के साथ सीधे संवाद) का कार्यक्रम आज गांधी भवन ऑडिटोरियम, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री, सांसद श्री राकेश राठौर एवं विधायक श्री वीरेन्द्र चैधरी सहित वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने कहा कि आज जन संवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद आप लोगों के बीच हुआ है इसका समाज पर अच्छा प्रभाव जाएगा।

उन्होने इस कार्यक्रम के आयोजकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उपस्थित सिविल सोसाइटी के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जनता की आवाज को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है, इसके लिए हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों एवं समुदायों के प्रतिनिधि यहां पर एकत्र हुए हैं लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने के लिए आये हैं। बहुत ही सार्थक चर्चा हुई है। उन्होने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। आज उ0प्र0 में हर तरफ भय का वातावरण पैदा किया गया है। बदायूं के दातागंज थाने में एक नवयुवक की संदिग्ध मृत्यु हो गयी, पुलिस अभिरक्षा में जिस प्रकार अनेकों मौतें हो रही हैं यह साबित करता है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं बची है सरकार का कानून और न्यायालयों पर भरोसा खत्म हो गया है। उन्होने कहा कि मैं वहां गया परिजनों से मिला उनकी पीड़ा से अवगत हुआ। आज प्रदेश के हालात ऐसे ही हैं। हम जननायक श्री राहुल गांधी जी के सिपाही हैं जिनका कहना है कि देश में जहां कहीं भी पीड़ा दिखाई देगी वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पहुंचेंगे और पीड़ित की आवाज उठायेंगे।

सांसद श्री राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा देश में संविधान विरोधी कृत्य कर रही है, जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए हमारे नेता लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी। यह भाजपा का दलित विरोधी कृत्य है जो बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान का अपमान कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!