November 6, 2026 5:48 pm

उत्तराखंड मंच ‘शुद्धिकरण’ मामला: सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग; कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया के नेतृत्व में जी0पी0ओ0 पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के मंच के शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं जननायक माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दर्ज किए गये एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने की मांग की गयी। इसके उपरान्त पुलिस द्वारा बलपूर्वक श्री तनुज पुनिया सहित सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले गयी जिन्हें देर सायं रिहा किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि सांसद श्री तनुज पुनिया के साथ उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तमाम कांग्रेसजन प्रदर्शन में शामिल रहे।

अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री तनुज पुनिया ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है। दिखावे के लिए वे बाबा साहब अम्बेडकर जी और दलित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तो करते हैं किन्तु इनके मन में दलितों के प्रति सिर्फ उपेक्षा भरी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं एवं दलित वर्ग से आते हैं उनकी हल्द्वानी में जनसभा के बाद भाजपा के लोगों द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया जाना पूरी तरह संविधान विरोधी कृत्य है। उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार अविलम्ब इस कृत्य के दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करे एवं इस दलित विरोधी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर जननायक श्री राहुल गांधी जी के विरूद्ध दर्ज किए गए फर्जी एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

प्रदर्शन एवं गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री डा0 शहजाद आलम, ममता चैधरी, मुकेश सिंह चैहान, सुशील कुमार बाल्मीकि, विषम सिंह, सिद्धिश्री, मुरली मनोहर, विनय गौतम, विनीत वर्मा, अमरनाथ पासवान, अखिलेश कनौजिया, अभय गौतम, अजय रावत, पंकज बाबा, श्रीराम वर्मा, पावन कोरी, विद्या गौतम, सीमा गौतम, शैलेन्द्र कुमार, अशोक कसोरूया, राम बदन बौद्ध, स्नेहलता, राम हरक रावत, सोम विकल, गु्रप कैप्टन दिनेश चन्द्रा, आशीष पे्रमी, विजय कुमार, संयोगिता वर्मा, वीरेन्द्र यादव, अफाक अली, सद्दन, इरफान कुरैशी, सहिस्ता अख्तर, बृजेश आर्य, बृजेश गौतम, श्रुति अवस्थी, सूरज दीक्षित, विश्रुत अवस्थी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!