November 6, 2026 5:48 pm

दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच शुद्धिकरण के विरोध में लखनऊ में धरना

लखनऊ। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के मंच के शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दर्ज किए गये एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया के नेतृत्व में किये जाने वाले अनिश्चितकालीन धरने के तहत आज इको गार्डेन में सांसद श्री तनुज पुनिया के साथ उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

 

आज के धरने का नेतृत्व कर रहे अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा, आरएसएस की शुरू से ही मानसिकता दलित विरोधी रही है। उसी दलित विरोधी मानसिकता के चलते केन्द्र की मोदी सरकार दलितों के प्रति अपमानजनक और उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाये हुए है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ाकर बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं एवं दलित वर्ग से आते हैं इसलिए उनकी हल्द्वानी में जनसभा के बाद भाजपा के लोगों द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया जाना पूरी तरह संविधान विरोधी कृत्य है। उन्होने कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार इस संविधान विरोधी कृत्य के दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही नहीं करती तथा इस दलित विरोधी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी के विरूद्ध फर्जी दर्ज किए गए एफआईआर को निरस्त नहीं करती, कांग्रेस पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

 

धरना देने वालों में प्रमुख रूप से श्री विश्वविजय सिंह, अनु0जाति विभाग की प्रवक्ता श्रीमती सिद्धिश्री, उपेन्द्र कुमार भारती, विषम सिंह, सुशील कुमार, जयंत कुमार, मेजर शेखर, संयोगिता वर्मा, विद्या गौतम, सीमा भारती, बृजेश आर्या, मुरली मनोहर, अजय रावत, जयंत कुमार, अरविंद कुमार, आर0डी0 राव, विजयपाल गौतम, राम विलास गौतम, राजू रावत, पवन कोरी, विनय गौतम, विनीत गौतम, विवेक, राजेन्द्र पाल गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, रश्मि चैधरी, काशीनाथ गौतम, डा0 गुड्डू कुमार, आजाद बौद्ध, प्रेमशंकर आनंद, सुषमा मिश्रा, लड्डू त्यागी, फौजीराम दिवाकर, राजू रावत, अखिलेश कुमार यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!