November 6, 2026 5:48 pm

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, मलिहाबाद को निपुण ब्लॉक बनाने पर हुई चर्चा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मलिहाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने मलिहाबाद के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप यादव से अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष/ मंत्री फहीम बेग के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं बच्चों की शिक्षा एवं नवाचार पर चर्चा की किस प्रकार मलिहाबाद ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाया जाए उस पर भी चर्चा की गई।

बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के तरफ रुचि उत्पन्न करने के लिए सभी बच्चों को नवोदय विद्याज्ञान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा इंस्पायर अवार्ड आदि के लिए अधिक से अधिक फॉर्म भराने पर भी चर्चा की गई। शिक्षार्थी हित में संगठन ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में अवधेश कुमार अध्यक्ष, फहीम बेग मंत्री, धीरज सिंह कोषाध्यक्ष, रेहान अली उपाध्यक्ष, सायब उर्फी संयुक्त मंत्री, मोहम्मद उमेर उपाध्यक्ष, ममता त्यागी संगठन मंत्री, मोहम्मद सोहेल उपाध्यक्ष, दिनेश प्रताप सिंह, शमीम बेग, मनोज कुमार, स्वतंत्र कुमार उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!