November 6, 2026 5:51 pm

लखनऊ में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना चौथा दिन भी जारी: तनुज पुनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के मंच का ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने और इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर लखनऊ के इको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन व सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग और एनएसयूआई (NSUI) के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

आरएसएस और भाजपा पर आरोप: सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की मानसिकता शुरू से ही दलित विरोधी रही है। खड़गे जी दलित समाज से आते हैं, इसलिए हल्द्वानी में उनके मंच का शुद्धिकरण करना संविधान विरोधी और अपमानजनक कृत्य है।

धरना जारी रखने का संकल्प: जब तक उत्तराखंड सरकार दोषियों पर एफआईआर दर्ज नहीं करती और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी एफआईआर को निरस्त नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरने में लखनऊ जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह ‘बबलू’, मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार वाल्मीकि, बाराबंकी अध्यक्ष विजय पाल गौतम, कानपुर जिलाध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि, गोरखपुर अध्यक्ष पंकज पासवान, अहमद खान, प्रिंस प्रकाश सहित कई जिलों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!