November 6, 2026 5:51 pm

हर घर जन्मे कन्हैया, थानों में भी गूंजे भजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जगह-जगह सजीं झांकियां 

चिनहट कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से हुआ आयोजन 

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की

देर रात तक चलता रहा भंडार, भक्तगणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट कोतवाली में शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें भव्य श्रृंगार और आयोजित प्रोग्राम आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में मशहूर भजन गायक ने भजन सुनाए। यह कार्यक्रम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में हुआ। वहीं इस मौके पर देर रात तक विशाल भंडारा चलता रहा और इस भंडारे में भारी संख्या में भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कोतवाली परिसर में गुब्बारों से श्रृंगार

चिनहट कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर चारों ओर गुब्बारों से श्रृंगार किया गया। इस दौरान मशहूर गायक ने भजन सुनाए। जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। इस मौके पर तमाम पुलिस अफसरों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह सजीं झांकियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर कान्हामय नजर आया। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की साज-सज्जा के लिए देर तक खरीददारी चलती रही तो जगह-जगह राधा कृष्ण की झांकियां भी सजाई गईं।रात में मंदिरों में लड्डू गोपाल का दूध-घी से अभिषेक किया गया। इसके साथ कई कार्यक्रम भी हुए, जहां नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण की पोशाक में नजर आए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!