लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के चिनहट उत्तर धौना में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एन.के. श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती व डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का
भव्य शुभारंभ किया सर्वप्रथम बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीना मैम ने कविता प्रस्तुत किया। ओंकार सर ने सभी का वंदन अभिनन्दन किया। श्री मास्टर सी०बी० सिंह (शिक्षाविद्) ने कहा शिक्षक पूरे समाज में परिवर्तन लाने का कार्य करता है। समिति अध्यक्ष तेज शंकर अवस्थी (द्ददू) ने कहा गाँव का बच्चा भी डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बने और देश की मुख्य धारा से जुड़े। द्ददू ने कहा कि गाँव से नंगे पांव जा रहा है जब मैनें नाम पूछा तो हिन्दुस्तान बता रहा है। प्रबन्धक शिव कुमार सिंह ने शिक्षको की तुलना कुम्हार से किया बताया जिस प्रकार कुम्हार गीली मिट्टी से सुन्दर-सुन्दर बर्तन बनाता है। उसी प्रकार शिक्षक अपने बच्चों को निखारता है।
मुख्य अतिथि एन० के० श्रीवास्तव ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षक को त्याग व क्रोध को वश में करने की कला आनी चाहिए और सच्चाई पर डटे रहना चाहिए। जो सही है उसे सही कहना और जो गलत है उसे गलत कहना। प्रबन्ध समिति व शिक्षकगणों के साथ मिलकर केक काटा गया। सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं भोजन कराकर विदा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रिया त्रिपाठी मैम ने किया। इस शुभ अवसर पर महेन्द्र वर्मा जी कोषाध्यक्ष, पत्रकार प्रवीण सिंह , पत्रकार रंजीत सिंह जी , प्रधानाचार्या मोहनी सिंह, उप-प्रधानाचार्य मो० सलीम जी श्री इन्द्र प्रताप सिंह, श्री राजीव कुमार यादव जी व सभी शिक्षक गण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित के सभी लोग उपस्थित रहें।




