लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद बांदा, जनपद सीतापुर, बाराबंकी एवं लखनऊ के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कंाग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
जनपद बांदा के नगर पालिका परिषद बाँदा के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन साहू ने समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने तमाम समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद सीतापुर से सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से दीप्ति गौतम, राजू सरोज, सेवानिवृत्त पी0सी0एस0 देशराज गौतम, अवध राम वर्मा, डा0 वी0बी0 सिंह, जनपद रामपुर के सतीश चन्द, बाराबंकी की प्रतिभा पटेल, लखनऊ के योगेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
इसी क्रम में जनपद लखनऊ से पवन यादव, यूसुफ खान, शाकिब खान, शोएब, अब्दुल हलीम, नूर हसन कुरैशी, दिलशाद, गुफरान, वसीम, मेराज वली, अबरार, ओ0पी0 यादव, हरीश चैधरी, दलजीत सिंह यादव, रंजीत यादव सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ ही वरिष्ठ नेता श्री अब्दुल्ला शेर खान के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी के मंशा राम गौतम के साथ सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सीतापुर के सांसद श्री राकेश राठौर, कांग्रेस नेता श्री आसिम वकार, जिला कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री रूद्रदमन सिंह बबलू, श्री अब्दुल्ला शेर खान, श्री हनीफ खान, श्री संजय सिंह, श्री राकेश पाण्डेय, श्री आदिल गौरी आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होने मिड डे मील का उदाहरण देते हुए कई जनपदों में बच्चों को घटिया खाद्य सामग्री परोसे जाने पर कहा कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है इनका जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश के जनपदों से सैंकड़ों की संख्या में युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा है। उन्होने कहा कि यह जो कांग्रेस का कारवां तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे।




