November 6, 2026 3:14 pm

मोहनलालगंज: कलयुगी बेटे पिता को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत 

उत्तरगांव में हुई घटना का मामला, वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी को भेजा था जेल 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना के उत्तरगांव निवासी कलयुगी बेटे शिव कुमार उर्फ गुड्डू ने किसी बात को लेकर अपने बूढ़े पिता बाबू लाल के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस घरवालों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान बाबू लाल ने अंतिम सांस ले ली। इस मामले में आरोपी बेटे शिव कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर सलाखों के पीछे भेजा था।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

बताते चलें कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित उत्तर गांव निवासी बाबूलाल को किसी बात को लेकर बीते 14 अगस्त 2026 उन्हीं के 40 वर्षीय बेटे शिव कुमार उर्फ गुड्डू ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस घायल बाबूलाल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताकर छुट्टी दे दी थी। इसके बाद बाबूलाल घर पर रह रहे थे कि 24 अगस्त 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 8 सितंबर 2026 को इलाज के दौरान बाबूलाल ने दम तोड़ दिया।

पिता के ऊपर चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी शिव कुमार उर्फ गुड्डू को पुलिस ने बीते 15 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। वह अभी जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब जानलेवा हमले की धारा के अलावा बढ़ोतरी करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!