November 6, 2026 3:14 pm

कैंट और बीकेटी में एक युवक सहित दो लोगों ने लगाई फांसी 

एक ने बीमारी से तंग आकर तो दूसरे ने माता-पिता के डर से खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू कलह, बीमारी या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली, जबकि कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक पेंट की दुकान में आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित भैंसामऊ गांव निवासी 48 वर्षीय अरविंद ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव मंगलवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता काफी समय से लीवर संक्रमण जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और उनका काफी दिनों से इलाज भी चल रहा था। इसके अलावा कैंट थाना क्षेत्र के कैंटोनमेंट अस्पताल के पास स्थित एक पेंट की दुकान पर काम करने वाले मखनिया मोहाल कैंट निवासी 32 वर्षीय रोहित ने दुकान के भीतर लोहे के एंगल में दुपट्टे के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल करने पर सामने आया है कि मृतक की माता 7 सितंबर 2026 को घर से कहीं चले जाने पर कैंट थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था तथा दोनों वर्ष 2022 से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आर्थिक तंगी के चलते रोहित ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!