इससे पहले बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है सलाखों के पीछे
दहेज की मांग को लेकर दहेजलोभियों ने दिया था घटना को अंजाम
कोटवा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत के मामले में फरार चल रही नामजद सास रानी को इंस्पेक्टर बीकेटी की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले दहेज लोभी उसके बेटे सतीश गौतम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि उसकी मां रानी फरार चल रही थी।
बीकेटी पुलिस को दी गई तहरीर में सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र स्थित पारपुरवा गांव निवासी जयराम पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनकी बहन बट्टू की शादी एक साल पहले बीकेटी के कोटवा गांव निवासी स्व रामचन्द्र के बेटे सतीश गौतम उर्फ भूरे के साथ हुई थी।
तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वालों उनकी बहन बट्टू की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर नामजद आरोपी सतीश गौतम को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जबकि मुकदमे में शामिल उसकी मां रानी पत्नी स्व रामचन्द्र को उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अंबरीश सिंह व महिला कांस्टेबल नीलू भार्गव की टीम ने बुधवार को रानी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




