November 6, 2026 2:22 pm

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव 

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला 

पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनका शव बुधवार को गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उपनिरीक्षक धनंजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक दोनों बीते 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस में ठहरे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नज़र 

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चिनहट क्षेत्र स्थित धावा गांव निवासी राकेश यादव पुत्र गौरीशंकर ने बुधवार को सूचना देकर बताया कि उनके रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में ठहरे युवक व युवती ने खुदकुशी कर ली है।

इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र स्थित अवरलपुरब निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश व हरदोई जिले के पलिया पंचशाला निवासी 19 वर्षीय नरगिस पुत्री उस्मान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!