तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पूर्वी जोन की सर्विलांस व गोमतीनगर की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस सेल की मदद से गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर समतामूलक चौराहे के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित धधरा गांव व हाल पता सतरिख रोड चिनहट निवासी मोहम्मद तफहीम उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद अयूब, ठाकुरगंज क्षेत्र के न्यू हैदरगंज निवासी अरुण वर्मा पुत्र मंगल प्रसाद व नंदपुर डूडा कॉलोनी चिनहट निवासी सुमित कुमार पुत्र जगमोहन लोधी बताया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में घूम-घूमकर रैकी करते हैं और शाम ढलते ही बंद मकानों को निशाना बनाकर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर भाग निकलते हैं।
उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग बिना नंबर की मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बंद मकानों की रैकी करते हैं और चिन्हित मकानों की रैकी करने के रात में ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस गुड वर्क पर खुश हो डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने इंस्पेक्टर गोमतीनगर के अलावा टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल तरनजीत कुमार, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दलवीर सिंह, उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मारूफ आलम, उपनिरीक्षक अनुप शुक्ला, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल अंकुर चौधरी व कांस्टेबल शुभम कुमार को शाबाशी दी।




