November 6, 2026 2:22 pm

तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि 

प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे की टीम ने गुरुवार को कातिल पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि मूल रूप से उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित एबी नगर निवासी राकेश कुमार ने अपनी 29 वर्षीय बेटी रागिनी की शादी करीब नौ साल पहले उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के भौली गांव व हाल पता पारा क्षेत्र के भपटामऊ जाहिद नगर निवासी रोहित शर्मा पुत्र स्व कमलेश शर्मा के साथ की थी। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद रोहित शर्मा ने रागिनी की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया था। रोहित शर्मा तालकटोरा इलाके में किराए के मकान में रहकर कृष्णानगर क्षेत्र में सैलून का काम करता है। इस मामले मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे की टीम ने गुरुवार को आरोपी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!