ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत एवं पुलिस उपायुक्त महिला अपराध व सुरक्षा ममता रानी के प्रभावी मार्गदर्शन में
एवं सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध शाहिदा नसरीन के पर्यवेक्षण में शनिवार को महानगर क्षेत्र के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में थानों में तैनात पुलिसकर्मियों हेतु ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के संबंध में प्रशिक्षण संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बताया गया कि कार्यशाला में प्रशिक्षित देविका देवेन्द्र एस मंगलमुखी स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं एडवाइजर उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 एवं नियमावली 2020 के संबंध में पुलिसकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक सहानुभूतिपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किए जाने के संबंध में अहम जानकारी दी गई।
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के क़ानूनी अधिकारों एवं उनके संरक्षण हेतु विधिक प्रावधानों से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया। जबकि पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी, त्वरित एवं विधिसम्मत कार्यवाही किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा इस दौरान अफसरों ने पुलिसकर्मियों को कई तरह के मामलों में कानून का पाठ पढ़ाया।
जिम्मेदार अफसरों ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील होने की सलाह दी।





