लखनऊ। चिनहट छोहरिया माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को परम पूज्य ब्रम्हलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। राधा कृष्ण, हनुमान जी की झांकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
सैकड़ों की संख्या में लोग चिनहट कोतवाली के समीप(महावीरन)श्री हनुमान मंदिर गजबाजे के साथ पहुंची शोभा यात्रा,छोहरिया माता मंदिर के मुख्य सेवक लल्ला बाबा और विश्व हिन्दू महासंघ लखनऊ महानगर के अध्यक्ष रमेश सिंह ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवादाता समिति के कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी सामिल हुए।
पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा पुनः छोहरिया माता मंदिर, चिनहट वापस आयी और श्रद्धांजलि सभा, हवन के बाद समरसता भोज (भंडारे)का आयोजन किया गया सभी प्रसाद ग्रहण किया।
विश्व हिन्दू महासंघ के अश्विनी ओझा, हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, दीपक गुप्ता ,श्रीवंत तिवारी, चंद्र मोहन, राम मिलन, शैलेन्द्र पांडेय शैलू, अर्चना पांडेय, सहित बहुत सारे लोग यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों द्वारा जयकारा लगाते हुए मथुरा में भव्य कृष्ण भगवान का मंदिर बनाने की बात कही गई।





